जिले में 19 से 25 दिसंबर तक मनाया जाएगा सुशासन सप्ताह : कलेक्टर प्रशासन गांवों की ओर अभियान के तहत लगेगा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर
ताजा खबरें

बड़ी खबर

जिले में 19 से 25 दिसंबर तक मनाया जाएगा सुशासन सप्ताह : कलेक्टर प्रशासन गांवों की ओर अभियान के तहत लगेगा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर

जशपुर, 10 दिसंबर 25
कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन, मुख्यमंत्री घोषणाओं तथा कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं गंभीरता से निराकरण के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बताया कि जिले में 19 से 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रशासन गांवों की ओर अभियान के तहत जिला स्तरीय शिविर लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का स्थल पर ही निराकरण किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक माह चिन्हांकित गांवों में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएँ तथा विकासखंड स्तर पर भी नियमित शिविर लगाए जाएँ।

बैठक में कलेक्टर ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का अधिक से अधिक योग्य हितग्राहियों को लाभ दिलाने के लिए अभियान चलाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि 21 दिसंबर से प्लस पोलियो अभियान शुरू किया जाएगा, जिसके अंतर्गत 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि कोई भी पात्र बच्चा छूटने न पाए। जिले में लगभग 1 लाख 15 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

बैठक में अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image