जिले में खेल अधोसंरचनाओं का तेजी से हो रहा विकास,श्रीमती कौशल्या साय ने ग्राम डोडापानी में 51.24 लाख रुपये लागत के मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
ताजा खबरें

बड़ी खबर

जिले में खेल अधोसंरचनाओं का तेजी से हो रहा विकास,श्रीमती कौशल्या साय ने ग्राम डोडापानी में 51.24 लाख रुपये लागत के मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

जशपुरनगर, 09 दिसंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। जिले में खेल अधोसंरचना के विकास के तहत आधुनिक स्टेडियमों और खेल मैदानों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। यहां विभिन्न महत्वपूर्ण खेल आयोजनों के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर भी मिल रहा है। 
    इसी कड़ी में मुख्यमंत्री द्वारा घोषित कुनकुरी ब्लॉक के ग्राम डोडापानी में आज 51.24 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले मिनी स्टेडियम के निर्माण कार्य का श्रीमती कौशल्या  साय ने भूमिपूजन किया। इस अवसर जनपद पंचायत अध्यक्ष कुनकुरी श्रीमती सुशीला साय, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनीता सिंह,जनपद उपाध्यक्ष बालेश्वर यादव, मंडल अध्यक्ष कुनकुरी शहर श्री राजकुमार गुप्ता सहित ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
      इस अवसर पर  श्रीमती कौशल्या साय ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जिले में खेल अधोसंरचनाओं का तेजी से निर्माण करने के साथ ही खिलाड़ियों की आवश्यक सुविधा प्रदान की जा रही है। मिनी स्टेडियम के निर्माण से स्थानीय स्तर पर खेल सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं अभ्यास का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि गांव-गांव में खेल सुविधाओं को विकसित कर युवाओं को प्रोत्साहित किया जाए।

Leave Your Comment

Click to reload image