जिला पंचायत अध्यक्षों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण में सालिक साय ने दिखाई विकास के जशपुर माडल की तस्वीर,दो साल के दौरान हुए विकास कार्यो की हुई सराहना भारतीय प्रबंधन संस्थान के विशेषज्ञ दे रहें हैं प्रशिक्षण
जशपुरनगर। प्रदेश के जिला पंचायत अध्यक्षों व उपाध्यक्षों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। यह प्रशिक्षण भारतीय प्रबंधन संस्थान द्वारा रायपुर में आयोजित किया गया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में संस्थान के प्रोफेसर,डीन व वक्ता जनप्रतिनिधियों को उनके क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं को समझने और उनका बेहतर तरीके से प्रबंधन करने का वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी दे रहें हैं। प्रशिक्षण के तीसरे दिन जिला पंचायत जशपुर के अध्यक्ष सालिक साय ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होनें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा दो साल के कार्यकाल के दौरान जशपुर जिले के विकास के लिए किये गए ऐतेहासिक कार्यो का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होनें बताया कि जशपुर जिले की तस्वीर तेजी से बदल रहा है। बीते दो साल के दौरान जशपुर में मेडिकल कालेज,नर्सिंग कालेज,फिजियो थैरेपी कालेज की स्वीकृति सरकार ने दी है। इसके साथ ही जिले में स्वास्थ्य सुविधा की बुनियादी संसाधन को मजबूत करने के लिए सीएम साय ने एंबुलेंस,शव वाहनों के साथ मानव संसाधन बढ़ाने की दिशा में तेजी से कदम उठाया है। जिले में ग्रीन उद्योग विकसीत करने के लिए पर्यटन को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। जैसे पर्यटन स्थल, चाय की खेती, सेव, नाशपाती, जशपयोर के माध्यम से महिला आज आत्मनिर्भर हो रहे हैं।मयाली,देशदेखा,कोतेबीरा जैसे प्राकृतिक पर्यटन स्थलों को देश के पर्यटन नक्शा में शामिल करने के लिए काम हो रहा है। इससे स्थानीय रहवासियों के लिए रोजगार के अवसर मिल सकेगा। सड़क,पानी,बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं का शहर से लेकर सुदूर ग्रामीण अंचल तक विकास हो रहा है। साय ने कहा कि आने वाले दिनों में आदिवासी बाहुल्य जशपुर जिले के गिनती छत्तीसगढ़ के विकसीत व साधन संपन्न जिलों में होगा। सालिक साय के इस संबोधन से प्रशिक्षण कार्यक्रम में खूब वाह-वाही मिली।
