बरसात मौसम में क्षतिग्रस्त हुए सड़कों किया जा रहा मरम्मत, माटीपहाड़-छर्रा और पकईटिकरा पहुंच मार्ग रिपेयर का कार्य प्रगतिरत
06-Nov-2025 4:37:30 pm
385
जशपुरनगर 06 नवंबर 2025/वर्षा ऋतु में क्षतिग्रस्त हुए सड़कों के मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग संभाग पत्थलगांव अंतर्गत 330.00 लाख की निविदा स्वीकृत किया गया है, जिसके अंतर्गत विभिन्न मार्गों में बी.टी. पैच रिपेयर का कार्य किया जा रहा है।
वर्तमान में माटीपहाड़-छर्रा मार्ग लंबाई 3.00 कि.मी. तथा पकईटिकरा पहुंच मार्ग लंबाई 3.00 कि.मी. में बी.टी. पैच रिपेयर का कार्य प्रगतिरत है। दिसम्बर 2025 तक शेष अन्य मार्गों के बी.टी. पैच रिपेयर कार्य पूर्ण करा लिया जावेगा।
