चक्रवाती तूफान : बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम , इन जिलों में होगी भारी बारिश , किसानों की बढ़ी चिंता, पढ़े मौसम विभाग का पूर्वानुमान......
रायपुर 26 अक्टूबर 2025 : दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर नया चक्रवात सिस्टम सक्रिय हो गया है। इससे गतिविधियों में तेजी आने संभावना जताई गई है।मौसम विभाग के अनुसार यह सिस्टम दो दिनों में गंभीर साइक्लोन तूफान के रूप ले सकता है।27 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में बारिश जताई गई है। मौसम विभाग साइक्लोनि तूफान रूप ले सकता है, जो 28 अक्टूबर रात आंध्र प्रदेश तट को पार करेगा। बंगाल खाड़ी में उठ रहा चक्रवात 72 घंटे में गंभीर रूप लेगा।
90 से 110-किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवाएं
मौसम विज्ञान रायपुर अनुसार खाड़ी में बना डिप्रेशन पश्चिम उत्तर-पश्चिम और बढ़ते हुए 26 अक्टूबर तक गहरे डिप्रेशन और 27 तारीख सुबह तक साइक्लोनि तूफान में तब्दील हो सकता है। यह 28 अक्टूबर रात नाडा से लिंगपट्टनम बीच तटीय आंध्र प्रदेश पार कर सकता है। इस दौरान 90 से 110 मी प्रति घंटे रफ्तार से हवाएं चलने की आशा है।
प्रदेश का तापमान और वर्षा का हाल
प्रदेश में अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री रायपुर में और न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री अम्बिकापुर में दर्ज किया गया।
बना हुआ है सिस्टम
दक्षिण-पूर्वी बंगाल खाड़ी में बना डिप्रेशन उसी क्षेत्र में केंद्रित है।26 अक्टूबर तक इस गहरे डिप्रेशन में बदलने और 27 को साइक्लोनि तूफान बनने संभावना है। यह सिस्टम धीरे धीरे उत्तर पश्चिम दिशा कि और बढ़ेगा और 28 अक्टूबर रात आंध्र प्रदेश तट से टकराएगा।
प्रदेश में 27 से 29 अक्टूबर तक रहेगा असर
मौसम विभाग ने बताया तुफान का सीधा असर छत्तीसगढ़ दक्षिणी हिस्सों बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर जिलों में दिखाई देगा। इसका असर से 27 अक्टूबर से हल्के से मध्यम बारिश, 28 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश जबकि 29 अक्टूबर भारी से अतिभारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी गई है।
बादल छाए, हवा में बढ़ी नमी
रविवार को रायपुर अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमश: 1.7 और 4.1 डिग्री अधिक रहा। सुबह आद्रता 88 प्रतिशत और शाम 67 प्रतिशत दर्ज गई। आसमान में करीब 50 प्रतिशत बादल छाए रहे, जिससे दिन में उमस महसूस गई। 26 अक्टूबर को भी आकाश सामान्यतः मेघमय रहने की संभावना है और तापमान लगभग 32 डिग्री अधिकतम तथा 24 डिग्री न्यूनतम आसपास रह सकता है।
Rns
