किसान परिवार के पूरे हुए सपने : बोरियों में 10-10 के सिक्के भरकर देवनारायण होंडा शोरूम पहुंचा गरीब किसान, खरीद लाया स्कूटी,बताई ये वजह........
जशपुर 22 अक्टूबर 2025 : कभी-कभी सपनों को हकीकत में बदलने के लिए सिर्फ़ हिम्मत और लगन की जरूरत होती है। ऐसा ही कुछ जशपुर के एक किसान परिवार ने कर दिखाया।*
*बजरंग राम भगत ग्राम केसरा अपनी बेटी चम्पा भगत को एक्टिवा दिलाने की ठानी और परिवार को ले कर पहुंच गए जशपुर के देवनारायण होंडा शोरूम और शंकुचाएं मन से कहा कि सिक्का लाने हो एक्टिवा मिलीही का*
बजरंग राम की आमदनी कम होने की वजह से उसने पिछले 6 महीनों तक तिनका-तिनका जोड़कर ₹40,000 के सिक्के जमा किए। परिवार के साथ सिक्के को बोरे में भर कर उन सिक्कों को लेकर पहुँचा देवनारायण होंडा शोरूम, जशपुर - एक ही सपना लेकर, "अपनी खुद की होंडा एक्टिवा लेने का।"
शोरूम के डायरेक्टर श्री आनंद गुप्ता को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने न केवल किसान परिवार का सम्मानपूर्वक स्वागत किया बल्कि अपने स्टाफ को उन सिक्कों की गिनती में लगा दिया।
बड़े स्नेह और आदर के साथ उन्होंने किसान की इच्छा पूरी करते हुए उसे होंडा एक्टिवा की चाबियाँ सौंपी।
यही नहीं, शोरूम में चल रहे “Scratch & Win” ऑफर के तहत किसान परिवार को उपहार स्वरूप मिक्सर ग्राइंडर भी भेंट किया गया।
यह वाकया दर्शाता है कि मेहनत, उम्मीद और सच्चे सपनों के आगे कोई बाधा बड़ी नहीं होती।
देवनारायण होंडा परिवार को भी गर्व है कि उसने किसान परिवार के इस सपने को साकार करने में भूमिका निभाई।
