मतदान से पहले ही हो गया फैसला, गायलुंगा में दूसरी बार उप सरपंच चुने गए निर्विरोध
ताजा खबरें

बड़ी खबर

मतदान से पहले ही हो गया फैसला, गायलुंगा में दूसरी बार उप सरपंच चुने गए निर्विरोध

नारायणपुर :- बगीचा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत गायलूंगा में आज हुए उपसरपंच चुनाव में सर्वसम्मति से श्री शिव कुमार यादव को निर्विरोध उपसरपंच चुना गया। पंचायत के सभी पंचों ने एकमत होकर उनका समर्थन किया, जिससे यह निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ।

शिव कुमार यादव भाजपा के कार्यकर्ता हैं और गायलुंगा के लगातार दूसरी बार उप सरपंच बने है। उनके निर्विरोध निर्वाचन पर ग्राम गायलुंगा के जनताओं में खुशी का माहौल है। ग्रामवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जतलाया है कि जय और वीरू की जोड़ी सरपंच हीरालाल प्रधान एवं शिव यादव नेतृत्व में पंचायत क्षेत्र का विकास को एक नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा।

निर्वाचन के पश्चात सरपंच हीरालाल प्रधान एवं उप सरपंच शिव यादव ने सभी पंचों एवं प्रमुखों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उन्हें जनता के सहयोग और विश्वास से मिली है, जिसे वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगी

Leave Your Comment

Click to reload image