संध्या आरती में उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़....लगता है माता की जयकारा,,,, माता रानी का दर्शन कर निहाल हुए भक्त
ताजा खबरें

बड़ी खबर

संध्या आरती में उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़....लगता है माता की जयकारा,,,, माता रानी का दर्शन कर निहाल हुए भक्त

नारायणपुर 1 अक्टूबर 2025 :

सार्वजनिक  दुर्गा पूजा नारायणपुर में शारदीय नवरात्र महोत्सव को लेकर लगातार 9 वें दिन तक संगीतमय आरती से आसपास का माहौल भक्तिमय बना रहा. संध्या आरती में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे

शारदीय नवरात्रि के 9 वें दिन बुधवार को माता के दर्शन-वंदन के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे। दिनभर माताओं का दरबार श्रद्धालुओं से गुलजार रहा। सुबह से लेकर देर रात संध्या आरती तक माता की जय-जयकार करते हुए भक्तों के पहुंचने का सिलसिला चलता रहा

ज्ञात हो कि नारायणपुर के दुर्गा पण्डाल में प्रतिदिन रात्रि 8 बजे संगीतमय आरती हो रही थी इस संध्या आरती के दौरान श्रद्धालुओं की  भारी भीड़ उमड़ रही है। इस दौरान मां शेरावाली का गगन चुंबी जयकारा हमेशा लगता रहा, रंग-बिरंगे कृत्रिम रोशनी में नहाए पंडाल परिसर भव्य और आकर्षक देखने को मिला। प्रतिदिन आरती के दौरान महिला श्रद्धालु की Star देखा गया , यंहा संध्या कालीन पूजा पश्च्यात  आरती का भव्य आयोजन होता है।

Leave Your Comment

Click to reload image