मुख्यमंत्री निवास बगिया में नवरात्रि पर्व पर हुआ नौ कन्या भोज का आयोजन, CM साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने कन्याओं का चरण धोकर किया पूजन.....
ताजा खबरें

बड़ी खबर

मुख्यमंत्री निवास बगिया में नवरात्रि पर्व पर हुआ नौ कन्या भोज का आयोजन, CM साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने कन्याओं का चरण धोकर किया पूजन.....

जशपुरनगर 1 अक्टूबर 2025 : नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर परंपरागत रूप से कन्या पूजन और भोज का विशेष महत्व होता है। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री निवास बगिया में नवमी तिथि पर कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने स्वयं उपस्थित होकर नौ कन्याओं का पूजन किया और उन्हें ससम्मान भोजन कराया। भोज से पहले कन्याओं के चरण धोकर उनका स्वागत किया गया।उन्हें चुनरी, कुमकुम और फूल अर्पित कर देवी स्वरूप मानकर विधिवत पूजा अर्चना की गई। इसके बाद प्रेम और श्रद्धा के साथ पारंपरिक व्यंजनों का परोसा गया।
     -श्रीमती कौशल्या साय ने कहा कि कन्याओं में मां दुर्गा का स्वरूप निहित होता है, और इनका पूजन करने से सुख-समृद्धि, शांति और शक्ति की प्राप्ति होती है। उन्होंने नवरात्रि पर्व पर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
      इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी कन्या भोज में सहभागिता की और नवरात्रि पर्व की महत्ता को महसूस किया।मुख्यमंत्री निवास का वातावरण पूरे दिन भक्तिमय और उत्सवमय बना रहा।

बन्दरचुवा में माता के जगराता में पहुँची श्रीमती कौशल्या विष्णु देव साय

 
माता के जगराता में पहुँची कौशल्या विष्णु देव साय भक्तों की लगी रही भीड़ नवरात्रि पर्व को लेकर बन्दरचुवा में जबरदस्त उत्साह और धार्मिक जोश देखने को मिल रहा है बन्दरचुवा में नवरात्र में प्रत्येक दिन रात्रि में आरती के पश्चात भब्य भंडारा का आयोजन होता है ये पिछले 2 साल से चलता आ रहा है जयदीप गुप्ता का कहना है समिति के साथ साथ पूरे गांव वालों को सहयोग मिल रहा है रोज भंडारा भोजन का   व्यवस्था किया जाता है और बिभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाये जाते है यहाँ साफ सफाई  का विशेष ध्यान दिया जाता है हम  नवरात्र को विशेष महत्व देते हुए सेंधा नमक का ओर बिना लहसुन प्याज से बना मशालों का उपयोग कर रहे है यहाँ प्रतिदिन कई तरह के प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है यहां दूर दूर के गांव वाले भक्तजन भी प्रतिदिन शामिल हो रहे है ग्रामीण अंचल में इस तरह के धार्मिक आयोजन से न केवल भक्ति का माहौल बन रहा है बल्कि लोगो मे आपसी मेलजोल समाजिक एकता को मजबूत बनाता है नवरात्र पर्व का यह महोत्सव आगामी दिनों तक ऐसे ही जारी रहेगा और विजय दसमी के दिन  रावण दहन ओर  भब्य विसर्जन  शोभायात्रा निकाला जाएगा

Leave Your Comment

Click to reload image