आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत आदि सेवा केंद्र का रनपुर में भव्य उद्घाटन.....आदि सेवा केंद्र से ग्रामीण सीधे अपनी बात रख सकेंगे : शंभूनाथ चक्रवर्ती-अध्यक्ष माटी कला बोर्ड......देखिए पूरी खबर
नारायणपुर : 19 सितम्बर 2025 : आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत, बगीचा विकासखंड के स्थित ग्राम पंचयात रनपुर में आदि सेवा केंद्र का उद्घाटन माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। इस मौके पर सरपंच श्रीमति अनिमा एक्का,उपसरपंच श्री राजेंद्र चौहान,सचिव महेन्द्र बरला,मनोज नायक एवं समस्त पंच गण एवं ग्रामवासी उपस्थिति रहे।

इस अवसर पर माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती ने कहा कि केन्द्र सरकार की आदि कर्मयोगी अभियान शासन अभियान के तहत किया गया है केंद्र सरकार की आदि कर्मयोगी अभियान का मकसद है ग्रामीण क्षेत्रों के सुदूरवर्ती जन जातीय गांवों में विकास को आगे बढ़ाना तथा जनता से जुड़े विकास को गति प्रदान करने की है।ग्रामीण समस्याओं को लेकर नियमित रूप से ग्राम सभा का आयोजन होगा. सड़क, बिजली, पानी, नल-जल योजना, शिक्षा व आवास समेत बुनियादी सुविधाओं से जुड़े प्रस्ताव केंद्र को भेजे जायेंगे उन्होंने कहा कि योजनाओं को सफल बनाने में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी बहुत जरूरी है. इस अभियान को जिला प्रशासन हर समस्या पर गंभीरता से काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि आदि सेवा केंद्र से ग्रामीण सीधे अपनी बात रख पायेंगे, जिससे पारदर्शिता और कार्य की गति दोनों बढ़ेगी. गांव में शिविर लगाकर जाति प्रमाण पत्र व राशन कार्ड में नाम जोड़ने जैसे कार्य भी किये जायेंगे,यह सेवा केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में समर्पण और सेवा भाव को बढ़ावा देगा, जिससे समुदाय का विकास सुनिश्चित हो सके।
इस सेवा केंद्रों के माध्यम से विशेषकर शिक्षा, स्वास्थ्य परीक्षण, पोषण आहार वितरण, बैंकिंग सेवाएँ, कौशल विकास प्रशिक्षण, स्वरोजगार संबंधी जानकारी तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिया जाना है। आदि सेवा केन्द्र के शुभारंभ से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है ताकि अब गाँव में ही आवश्यक सेवाएँ उपलब्ध हो सकेंगी।
