खबर का असर : वन विभाग का दावा -अवैध लकड़ी काटने वाली मशीनों के साथ लकड़ी तस्करों के खिलाफ छापेमारी में बड़ी सफलता हासिल ....पढ़ें पूरी खबर
ताजा खबरें

बड़ी खबर

खबर का असर : वन विभाग का दावा -अवैध लकड़ी काटने वाली मशीनों के साथ लकड़ी तस्करों के खिलाफ छापेमारी में बड़ी सफलता हासिल ....पढ़ें पूरी खबर

जशपुर/नारायणपुर : 21 अगस्त 2025 - साहीडाँड़ बिट के 64 एवं 68 में 13 अगस्त की रात बड़ी मात्रा में 8 बड़े साल के वृक्ष तस्करों द्वारा काटे जाने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। पेड़ों की भारी मात्रा में अवैध कटाई देख वन विभाग के अधिकारियों की नींद उड़ गई। आरोपियों की तलाश करना विभाग के लिए बड़ी चुनोती बन गई। दिन रात एक कर  विभाग लकड़ी  तस्करों की तलाश में जुट गया। अवैध कटाई का समाचार के साथ वीडियो फोटो देखते ही वन विभाग सहित जिले के ग्रामीणों की भी नींद उड़ा दी।
 

क्षेत्र में चर्चा का विषय बना गया। वन विभाग ने भी इस पर तुरंत करवाई कर मामले का पता लगाने कई जगहों पर प्रयास किया गया।नारायणपुर बादलखोल अभ्यारण्य की टीम ने दो गांव में छापामारी कर करीब भारी मात्रा में अवैध इमारती लकड़ी जब्त की है। लकड़ी माफिया के खिलाफ विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है

       अधीक्षक बादलखोल अभ्यारण्य बी बी केरकेट्टा के द्वारा सर्च वारंट जारी किया गया। अधीक्षक बादलखोल अभ्यारण्य के मार्गदर्शन में गेम रेन्जर अपने स्टाफ के साथ जारी सर्च वारंट के तहत दो गावों पर दबिश देकर वँहा से लकड़ी सहित इलेक्ट्रॉनिक चैन सा मशीन जप्त कर कार्यवाही की गई है। अधीक्षक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि : दिनांक 13 अगस्त की रात को गेम रेंज नारायणपुर के अन्तर्गत साहीडांड बीट के कक्ष क्रमांक 64, 68 में हुए साल वृक्षों की अवैध कटाई के संबंध में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के नाम पता चलने पर दिनांक 17अगस्त को तलाशी वारंट क्रमांक 01 दिनांक  के द्वारा श्री मुरली राम यादव आत्मज जोधन यादव (लूतू) महकुल ग्राम नन्दो टोली कुदमुरा थाना नारायणपुर जिला-जशपुर के घर-बाड़ी की तलाशी ली गई जिसमें उसके बाड़ी से सेमल नीलगिरी व तुन्द लकड़ी का मिश्रित जलाऊ 05 चट्टा अवैध रूप से संग्रहण किए जाने पर वन अपराध प्रकरण क्रमांक POR No. 16837/16  के द्वारा कार्यवाही की गई इसी प्रकार सर्च वारंट क्रमांक 02 में संदिग्ध आरोपी श्री देवराज राम नेगी आत्मज श्री सुखलाल राम नेगी जाति झोरा, ग्राम कुरकुंगा (सुकबासुपारा) थाना नारायणपुर जिला-जशपुर के मकान बाड़ी तलाशी ली गई जिसमें उसके मकान / बाड़ी से खम्हार 07 नग पटरा, सेमल 03 नग पटरा, खम्हार 12 नग, चौखट कुल 22 नग= 0.284 घ. मी. तथा लकड़ी काटने का कटर मशीन (पावर चैन-सॉ) 01 नग चैन सहित जप्ती की गई जिसका वन अपराध POR No. 21582/02  जारी की गई है। आरोपी व्यक्तियों के पास तलाशी के दौरान विभाग को कुछ ऐसी जानकारी हाथ लगी है, जिसमें और भी संदिग्ध व्यक्तियों की इस घटना में संलिप्त होने की आशंका है। फिलहाल तालाशी वारंट के अरोपियों से इस संबंध में गहन रूप से तफ्तीश की जा रही है।

      

Leave Your Comment

Click to reload image