*छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव : कुनकुरी, केराडीह एवं फरसाबाहर में टॉय मेकिंग वर्कशॉप एवं महतारी मेगा हेल्थ कैंप का हुआ आयोजन*
जशपुरनगर, 21 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में महिला बाल विकास विभाग द्वारा गुरुवार को कुनकुरी, केराडीह एवं फरसाबाहर परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में टॉय मेकिंग वर्कशॉप एवं महतारी मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें महिला एवं बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें चिकित्सकों द्वारा उत्तम स्वास्थ्य के लिए सलाह भी दी गयी। शिशुवती माताओं को बच्चों की देखरेख एवं उचित पोषण आहार के संबंध में जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर बच्चों को वर्कशॉप के द्वारा मिट्टी एवं कागज के आकर्षक खिलौने बनाना सिखाया गया। बच्चों ने अपने हाथों से खिलौने बनाकर बहुत खुश हुए। इस कार्यक्रम में चिकित्सकों, पर्यवेक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि सरपंच, पंच सहित स्थानीय बच्चे एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।
