CG Breaking : स्टंटबाजों ने 15 अगस्त को 'मौत का खेल' खेलने की पुलिस को दी थी खुली चुनौती..अब जेल में कटेगी रातें..पढ़ें पूरी खबर
ताजा खबरें

बड़ी खबर

CG Breaking : स्टंटबाजों ने 15 अगस्त को 'मौत का खेल' खेलने की पुलिस को दी थी खुली चुनौती..अब जेल में कटेगी रातें..पढ़ें पूरी खबर

Chhattisgarh News/रायपुर। सोशल मीडिया पर “मौत का खेल” खेलने की चुनौती देना स्टंटबाजों को भारी पड़ गया। स्वतंत्रता दिवस से पहले एक वायरल वीडियो में बाइकर्स ने 15 अगस्त को नया रायपुर (NSR) की सड़कों पर खतरनाक स्टंट करने का ऐलान किया था, जिसे रायपुर पुलिस ने कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती माना और कड़ी कार्रवाई करते हुए 9 स्टंटबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 

 

मौत का खेल खेलने की दी थी पुलिस को खुली चुनौती

 

वहीं, कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें बाइकर्स खतरनाक स्टंट करते नजर आए तो कुछ लड़कियों को बैक सीट पर कट मारते नजर आए। वहीं वीडियो के कैप्शन में लिखा गया था “15 अगस्त कमिंग सून”, और बैकग्राउंड में गाना बज रहा था “मैं हूं डॉन”। एक इंस्टाग्राम यूजर ‘आदर्श राइडर’ ने इसे अपनी स्टोरी पर पोस्ट कर लिखा “मिलो 15 को NSR की पब्लिक, खेलते हैं फिर मौत का खेल।”

 

 

पुलिस ने तुरंत लिया एक्शन

 

दरअसल, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना मंदिर हसौद की संयुक्त टीम ने वीडियो में दिख रहे बाइकर्स की पहचान की। तलाशी अभियान चलाकर 9 स्टंटबाजों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 7 दोपहिया वाहन जब्त किए गए। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई के साथ ही उन्हें प्रतिबंधात्मक धाराओं में जेल भेजा गया।

 

 

गिरफ्तार किए गए स्टंटबाजों के नाम

सागर भारती (22 वर्ष) – ग्राम छतौना, थाना मंदिर हसौद

 

शेखर निषाद (24 वर्ष) – परसदा, थाना अभनपुर

 

दानिश कुरैशी (18 वर्ष) – बरौंडा बाजार, थाना कोतवाली, महासमुंद

 

मुकेश चंद्राकर (21 वर्ष) – रामेश्वर नगर भनपुरी, थाना खमतराई

 

विशाल चंद्रवंशी उर्फ विक्की (23 वर्ष) – सिलतरा, थाना धरसींवा

 

एवज देवांगन उर्फ एजे (21 वर्ष) – बीरगांव, थाना उरला

 

तुषार निषाद (21 वर्ष) – ग्राम अछोली, थाना उरला

 

रवि बैरागी (24 वर्ष) – अशोक नगर, थाना गुढ़ियारी

 

टिकेश्वर साहू (23 वर्ष) – डॉ. राजेंद्र नगर, थाना उरला

 

पुलिस की अपील

 

फिलहाल, रायपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे चलती दोपहिया और चारपहिया वाहनों में किसी प्रकार का स्टंट न करें, जिससे स्वयं तथा दूसरों के जीवन को खतरा उत्पन्न हो सकता है। दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।

Leave Your Comment

Click to reload image