*कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं*
11-Aug-2025 5:53:03 pm
327
जशपुरनगर, 11 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से अवलोकन किया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनके समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि हर आवेदक को उनके आवेदन पर की गई कार्रवाई की जानकारी समय पर प्राप्त हो। आज जनदर्शन में कुल 25 आवेदन आए। इनमें मुख्य रूप से राजस्व, साफ- सफाई, बरसात के मौसम में उत्पन्न होने वाली समस्याओं सहित विभिन्न मामलों से संबंधित आवेदन शामिल थे।
