*प्रदेश भाजपा संगठन के उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता को रायपुर में किया गया सम्मानित*
ताजा खबरें

बड़ी खबर

*प्रदेश भाजपा संगठन के उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता को रायपुर में किया गया सम्मानित*

जशपुर- भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता को रायपुर में प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा आयोजित उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह में विशेष रूप से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें पार्टी के सदस्यता अभियान के दौरान जिले में हजारों नए सदस्यों को जोड़ने में किए गए असाधारण योगदान के लिए प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह नया रायपुर स्थित न्यू सीएम हाउस में आयोजित किया गया, जहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में पूर्व जिलाध्यक्ष को यह सम्मान दिया गया।सुनील गुप्ता ने सदस्यता अभियान के दौरान दिन-रात मेहनत कर जिले के कोने-कोने तक पहुंचकर कार्यकर्ताओं और आम जनता को पार्टी से जोड़ने का कार्य किया। उनकी इस कड़ी मेहनत और संगठनात्मक कौशल की सराहना पार्टी के उच्च स्तर तक हुई।

सुनील गुप्ता का यह योगदान आने वाले समय में पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। जशपुर जिले में भी कार्यकर्ताओं में इस खबर से उत्साह का माहौल है।भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सुनील गुप्ता को बधाई देते हुए इसे जिले के लिए गौरव का क्षण बताया है।

Leave Your Comment

Click to reload image