स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय नारायणपुर में शाला प्रवेश उत्सव : जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने लडडू खिलाकर किया बच्चों का स्वागत और क्या हुआ पढ़िए…..

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय नारायणपुर में उत्साहपूर्ण शाला प्रवेशोत्सव का हुआ आयोजन
नवप्रवेशी बच्चों का तिलक-मिठाई के साथ हुआ भव्य स्वागत।
-घोषणा-
जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने किया सायकिल स्टैंड निर्माण के लिए 2 लाख की घोषणा
खेल मैदान के लिए 10 लाख की घोषणा
स्कूल में मंच निर्माण के लिए 3 लाख की घोषणा
रानिकोम्बो में लाईब्रेरी के लि एक लाख की घोषणा
सामुदायिक शौचालय की जल्द स्वीकृति दिलाने की घोषणा
नारायणपुर: 23 जुलाई 2025 : स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, नारायणपुर में शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला साय, विशिष्ट अतिथि पूर्व मण्डल अध्यक्ष संतोष सहाय और शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष संतन राम ने शिरकत की।

नवप्रवेशी बच्चों का हार्दिक स्वागत
कार्यक्रम की शुरुआत नवप्रवेशी बच्चों के स्वागत से हुई। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने बच्चों का तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर विद्यालय में विधिवत प्रवेश कराया। स्कूल के छात्राओं ने मधुर स्वागत गीत एवं आदिवासी नृत्य प्रस्तुत कर समारोह में उत्सव का माहौल बनाया। बच्चों के उत्साह और गीत की मधुरता ने सभी का मन मोह लिया।

प्रेरणादायी उद्बोधन और घोषणाएं
मुख्य अतिथि सालिक साय ने नवप्रवेशी बच्चों को बधाई देते हुए प्रेरणादायी संदेश दिया। उन्होंने कहा, “यह दिन आपके जीवन का नया अध्याय है। मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ अपने सपनों को उड़ान दें।” उन्होंने अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए कहा कि आज आप विद्यार्थियों के लिए सरकार कुर्सी पुस्तक गणवेश दे रही है हम्हारे समय मे हमलोग जमीन पर बैठ कर पढ़ाई करते थे। आप लोग की तरह ही मैं भी किसान पुत्र हु,उस समय गांवों में मोमबत्ती ओर लालटेन में हम पढ़ते थे। आप सभी अच्छे से पढ़ाई करें,माता पिता सपना ओर उम्मीद के साथ स्कूल भेजते है उनके सपनों को साकार करना आप लोगो का कर्तव्य है। आपके विधायक प्रदेश के मुख्यमंत्री है टॉप टेन की सूची में आकर पालक ,मुख्यमंत्री और क्षेत्र का नाम रोशन करें।जशपुर जिले का विकास तेजी से हो रहा है यंहा मेडिकल कालेज,200 बिस्तर का अस्पताल जैसे कई विकास कार्य स्वीकृत हो चुका है। ट्रायबल(आदिवासी) यूनिवर्सिटी जशपुर जिले में होना आवश्यक है जिसकी मांग हम सबको मिलकर करना है। बच्चों को कठिन परिश्रम और समर्पण के साथ जीवन में ऊंचाइयां हासिल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस स्कूल में वाऊंड्रीवाल के लिए मुख्यमंत्री जी से शीघ्र ही बात कर निर्माण कराया जाएगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मण्डल अध्यक्ष संतोष सहाय ने नव प्रवेशी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी और शिक्षको से आग्रह किया कि शिक्षा का दान करें बच्चों को रुचि के अनुसार अध्ययन कराएं। सरकार 12 वीं तक निशुल्क विद्यार्थियों को ओर छात्राओं को कॉलेज तक निशुल्क शिक्षा सरकार की योजना है। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का संकल्प लेकर चलना है।
शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष सन्तन राम ने नवप्रवेशी बच्चों को नियमित अध्ययन और विद्यालय में उपस्थिति के लिए प्रोत्साहित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

आभार प्रदर्शन और समापन
कार्यक्रम का समापन स्कूल के प्राचार्य श्रीमती ए तिग्गा आभार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने सभी अतिथियों, शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों का इस आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।
उपस्थित गणमान्य
समारोह में जनपद सदस्य श्रीमती शोभा देवी बंग,छक्कन राम भगत सरपंच रानीकोम्बो, रामकृत नायक,गोपाल यादव,अरुण महन्ती,राहुल बंग,भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भूषण वैष्णव, बालेश्वर चक्रेश, आलोक गर्ग, रामविलास राम एवं समस्त पालक गण,शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

