21 अप्रैल का इतिहास : आज की कुछ प्रमुख घटनाएं यहां से जानें... बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
ताजा खबरें

महत्वपूर्ण समाचार

21 अप्रैल का इतिहास : आज की कुछ प्रमुख घटनाएं यहां से जानें... बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

History of 21 April : हमारे देश और दुनिया के इतिहास में कई ऐसी घटनाएं दर्ज हैं, जिनके बारें में आपको पता होना चाहिए। ये उन लोगों के लिए बहुत जरुरी है, जो UPSC या किसी अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। इसलिए हम आपके लिए एक ऐसा लेख लाएं हैं, जो आपको इतिहास में दर्ज 21 अप्रैल की घटनाओं के बारे में बताएगा।

आइए जानें कुछ प्रमुख घटनाएं।

कुछ प्रमुख घटनाएं

मुगल साम्राज्य का शासक बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच 21 अप्रैल, 1526 को पानीपत की पहली लड़ाई हुई, जिसमें इब्राहिम लोदी मारे गए थे।

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में 21 अप्रैल, 1987 को हुए बम धमाके में लगभग 100 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

भारतीय वायु सेना के संजय थापर को 21 अप्रैल, 1996 को पैराशूट के जरिए उत्तरी धुव्र पर उतारा गया।

स्पेन और आस्ट्रिया के बीच 21 अप्रैल, 1739 को शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

जानकारी

बैंकाक शहर की हुई थी स्थापना

लोदी राजवंश का संस्थापक बहलोल खां लोदी 21 अप्रैल, 1451 को दिल्ली के शासक बने थे। इंग्लैंड और स्वीडन के बीच 21 अप्रैल, 1654 को व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे। बैंकाक शहर की स्थापना 21 अप्रैल, 1782 को हुई थी।

इनका होता है जन्मदिन

प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक एवं इतिहासकार मैक्स वेबर का जन्म 21 अप्रैल, 1864 को हुआ था।

भारतीय रिज़र्व बैंक के प्रथम उप-गवर्नर और ओसबोर्न स्मिथ के बाद दूसरे गवर्नर जेम्स ब्रेड टेलर का जन्म 21 अप्रैल, 1891 को हुआ था।

बीकानेर राज्य के अंतिम महाराजा करणी सिंह का जन्म 21 अप्रैल, 1924 को हुआ था।

यूनाइटेड किंगडम और अन्य राष्ट्रमंडल क्षेत्र की महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय का जन्म 21 अप्रैल, 1926 को हुआ था।

इनकी होती है पुण्यतिथि

अमेरिकी लेखक, हास्यकार, उद्यमी, प्रकाशक और लेक्चरर मार्क ट्वेन का निधन 21 अप्रैल, 1910 को हुआ था।

"सारे जहां से अच्‍छा हिंदोस्‍ता हमारा" लिखने वाले कवि मुहम्मद इक़बाल का निधन 21 अप्रैल, 1938 को हुआ था।

अमेरिकी गायक नीना सिमोन का निधन 21 अप्रैल, 2003 को हुआ।

भारतीय लेखक और मानसिक कैलकुलेटर शकुन्‍तला देवी का निधन 21 अप्रैल, 2013 को हुआ था।

भारतीय राजनेता और असम के पूर्व राज्यपाल जानकी बल्लभ पटनायक का निधन 21 अप्रैल, 2015 को हुआ था।

Leave Your Comment

Click to reload image