23 August History : महात्मा गांधी को एक और भूख हड़ताल के बाद भारतीय जेल से रिहा किया गया था..जाने और प्रमुख घटनाएं
ताजा खबरें

महत्वपूर्ण समाचार

23 August History : महात्मा गांधी को एक और भूख हड़ताल के बाद भारतीय जेल से रिहा किया गया था..जाने और प्रमुख घटनाएं

23 August History: भारतीय इतिहास में 23 अगस्त का दिन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इसी दिन 1933 में महात्मा गांधी को एक और भूख हड़ताल के बाद भारतीय जेल से रिहा किया गया। इसके अलावा, आज ही के दिन 23 अगस्त 1947 को सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत के उप प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ली। और 23 अगस्त 1958 को मराठवाड़ा विश्वविद्यालय की शुरुआत हुई।

 

23 August History

आज के इस लेख में हम आपको 23 अगस्त से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि 23 अगस्त को किन प्रमुख हस्तियों का जन्म हुआ था और किनकी मृत्यु हुई थी।

 

23 अगस्त से जुड़ा भारतीय इतिहास

1872- भारतीय प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और आंध्रा राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री टी. प्रकाशम का जन्म 23 अगस्त 1872 को हुआ।

1875- भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं चंपारण सत्याग्रह के प्रमुख लोगों में से एक राजकुमार शुक्ल का जन्म 23 अगस्त 1875 को हुआ।

1918- ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मराठी कवि गोविंद विनायक करंदीकर का जन्म 23 अगस्त 1918 को हुआ।

1923- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बलराम जाखड़ का जन्म 23 अगस्त 1923 को हुआ।

1944- प्रसिद्ध हिंदी फ़िल्म अभिनेत्री सायरा बानो का जन्म 23 अगस्त 1944 को हुआ।

1947 - स्वतंत्रता के बाद की चुनौतियों के बीच, 1947 में वल्लभभाई पटेल को भारत के उप प्रधानमंत्री के पद पर पदोन्नत किया गया। इस नियुक्ति ने देश की नवजात शासन व्यवस्था और एकता को आकार देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।

1955- 9वीं लोकसभा के सदस्य सुखदेव नंदाजी काले का जन्म 23 अगस्त 1955 को हुआ।

1975- प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक विनायकराव पटवर्धन का निधन 23 अगस्त 1975 को हुआ।

1983- भारतीय मॉडल और अभिनेत्री गौहर खान का जन्म 23 अगस्त 1983 को हुआ।

1988- भारतीय अभिनेत्री वाणी कपूर का जन्म 23 अगस्त 1988 को हुआ, जो यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित बॉलीवुड फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं।

1989- भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री आशा नेगी का जन्म 23 अगस्त 1989 को हुआ। आशा नेगी को उनके शो पवित्र रिश्ता में पूर्वी, एक मुट्ठी आसमान में कल्पना, कुछ तो है तेरे मेरे दरमियान में कोयल की भूमिका के लिए पहचाना जाता है।

1994- भारत की प्रसिद्ध महिला तैराक आरती साहा का निधन 23 अगस्त 1994 को हुआ।

2008- झारखण्ड के मुख्यमंत्री मधुकोड़ा ने 23 अगस्त 2008 में अपने पद से इस्तीफा दिया।

2008- उत्तर प्रदेश सरकार ने 23 अगस्त 2008 को प्रदेश महिला आयोग में 16 सदस्यों को नामित किया।

2011- चीनी विज्ञान अकादमी के वैज्ञानिकों ने 23 अगस्त 2011 में ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदी के उद्गम स्थल का पता लगाया तथा उनके मार्ग की लंबाई का व्यापक उपग्रह अध्ययन पूरा किया।

2011- 23 अगस्त 2011 पूनिया हत्याकान्ड हुआ, जिसमें भारतीय राजनेता रेलू राम पूनिया और उनके परिवार के सात सदस्यों की सामूहिक रूप से हत्या हुई थी।

2012- भारतीय राज्य राजस्थान में हुई 23 अगस्त 2012 को भारी बारिश से 30 लोगों की मौत हुई।

Leave Your Comment

Click to reload image