Recipe : सुबह नाश्ते में झटपट बनाएं लहसुन का पराठा, जानें 10 मिनट वाली रेसिपी
ताजा खबरें

महत्वपूर्ण समाचार

Recipe : सुबह नाश्ते में झटपट बनाएं लहसुन का पराठा, जानें 10 मिनट वाली रेसिपी

Lifestyle Desk : लहसुन खाने का स्वाद बढ़ाता है. लहसुन में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. लेकिन बच्चों को लहसुन खिलाना आसान नहीं है, बच्चों को लहसुन खाना बिल्कुल पसंद नहीं होता है. ऐसे में आप बच्चों को नाश्ते में लहसुन का पराठा बनाकर खिला सकते हैं. बच्चों को लहसुन का पराठा जरूर पसंद आएगा. बच्चे ही नहीं घर के बड़े लोगों को भी लहसुन का पराठा काफी पसंद आएगा. आइए जानते हैं लहसुन का पराठा बनाने की रेसिपी. 

 

 

लहसुन पराठा बनाने के लिए सामग्री 

3 कप आटा 

बारीक कटा हुआ लहसुन

नमक 

तेल

पानी 

गार्लिक बटर 

बारीक कटी हुई मिर्च

काली मिर्च पाउडर 

गर्म मसाला 

अजवाइन

 

लहसुन का पराठा कैसे बनाए 

लहसुन का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले लहसुन को छीलकर बारीक काट लें. 

लहसुन काटने के बाद हरी मिर्च को साफ करके उसे कांट लें. 

अब लहसुन और हरी मिर्च को मिक्स कर लें

इस इसमें नमक, अजवाइन, काली मिर्च पाउडर और गर्म मसाला डाल कर मिक्स कर लें

पराठे की स्टफिंग तैयार है. 

एक बाउल लें इसमें 3 कप आटा डाल लें. 

इस आटे में नमक, अजवाइन, काली मिर्च समेत सारे मसाले डाल लें. 

अब पानी डालकर आटा गूंथ लें. 

आटा गूंथने के बाद आटे को 10 मिनट के लिए रख दें. आटे के ऊपर तेल लगा दें. 

अब आटे की छोटी-छोटी लोई बना लें. 

अब इस लोई पर हल्का सा तेल लगाकर इसे अच्छे से बेल लें. 

इसके बाद गैस तवा गर्म करें. इसके बाद पराठा को अच्छे सेंक लें. 

लीजिए आपका पराठा बनकर तैयार है. इसे चटनी या फिर अचार के साथ खाएं.

Leave Your Comment

Click to reload image