21 July का इतिहास : जिन ʼटायरʼ और ʼट्यूबʼ पर आप शान से चलते हैं ना, वो हमें आज ही के दिन मिले थे..पढ़ें आज का इतिहास
ताजा खबरें

महत्वपूर्ण समाचार

21 July का इतिहास : जिन ʼटायरʼ और ʼट्यूबʼ पर आप शान से चलते हैं ना, वो हमें आज ही के दिन मिले थे..पढ़ें आज का इतिहास

Today History: इतिहास के कुछ ऐसे आविष्कार हैं, जिन्होंने ना सिर्फ हमारे जीवन को आसान बनाया, बल्कि हम उसका लुत्फ आज भी उठा रहे हैं. आजकल सड़कों पर जो गाड़ियां सरपत दौड़ती हैं, वो दौड़ती हैं अपने व्हील्स पर और पहियों में लगे होते हैं टायर और ट्यूब, तो आज का इतिहास इसी रोचक जानकारी पर है. दरअसल, आप जिन ट्यूब और टायर पर मस्त होकर सफर करते हैं, उनका आविष्कार आज ही के दिन यानि 21 जुलाई 1888 को ब्रिटेन में हुआ था.

21 जुलाई का दिन सिर्फ इसी बात से खास नहीं है, बल्कि आज ही के दिन 1883 में भारत के पहले सार्वजनिक थियेटर की शुरूआत कोलकाता में हुई थी. 21 जुलाई 1883 को इस थिएटर में ‘दक्ष यज्ञ’ नामक नाटक का मंचन हुआ था. इस नाटक को गिरीश चंद्र घोष ने लिखा था और उन्होंने ही इसमें मुख्य किरदार निभाया था.

21 जुलाई का दिन देश की महिलाओं को गर्व करने का मौका भी देता है. आज ही के दिन हमारे देश को प्रतिभा सिंह पाटिल के रूप में भारत की पहली महिला राष्ट्रपति मिली थीं. 19 दिसंबर 1934 को जन्मीं प्रतिभा देवीसिंह पाटिल 2007-2012 तक देश की 12वीं राष्ट्रपति बनीं, वह देश का यह सर्वोच्च संवैधानिक पद ग्रहण करने वाली पहली महिला थीं. वह 21 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव में विजयी रहीं और 25 जुलाई 2007 को उन्हें राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई थी. 

वहीं, देश-दुनिया के इतिहास में 21 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं पर नजर डालें, तो इस तरहे हैं... 

21 जुलाई का इतिहास 

1883 : कोलकाता में भारत के पहले सार्वजनिक थियेटर की शुरुआत हुई.

1884 - लॉर्डस के मैदान पर पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया.

1888 : ब्रिटेन के आविष्कारक डनलप ने टायर और टयूब तैयार किए, जिससे परिवहन के साधनों की गति बढ़ी.

1904 : 13 साल तक चले निर्माण कार्य के बाद रूस में 4607 किलोमीटर लम्बी ट्रांस साइबेरियन रेल लाइन का काम पूरा.

1940 : सोवियत संघ ने एस्टोनिया लातविया और लिथुआनिया पर कब्जा किया.

1960 - श्रीलंका (तब सीलोन) में सिरिमावो भंडारनायके विश्व की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं.

1962 : भारत चीन के बीच सीमा पर युद्ध.

1963 : काशी विद्यापीठ को विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया.

1988 : भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह (इनसैट-1सी) का प्रक्षेपण.

2007 : वाशिंगटन में चार दिन के विचार-विमर्श के बाद भारत-अमेरिका परमाणु समझौते का प्रारूप तैयार किया गया.

2007 : प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं.

2008 : नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारतीय मूल के रामबरन यादव को नेपाल का पहला राष्ट्रपति चुना गया.

2013 : बेल्जियम के महाराज अल्बर्ट द्वितीय ने बेटे फिलिप की ताजपोशी के लिए राजगद्दी छोड़ी.

Leave Your Comment

Click to reload image