महाकुल समाज की पहल से कुड़ेकेला में तीन दिवसीय अखंड विष्णु नाम अष्टप्रहरी यज्ञ का भव्य आयोजन, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने ग्रामवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए धार्मिक परंपराओं को बताया समाज की शक्ति का आधार
ताजा खबरें

बड़ी खबर

महाकुल समाज की पहल से कुड़ेकेला में तीन दिवसीय अखंड विष्णु नाम अष्टप्रहरी यज्ञ का भव्य आयोजन, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने ग्रामवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए धार्मिक परंपराओं को बताया समाज की शक्ति का आधार


जशपुरनगर 20 फरवरी 2026 ।ग्राम कुड़ेकेला घरजियाबथान में आयोजित अखंड विष्णु नाम यज्ञ (अष्टप्रहरी) कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय मुख्य रूप से शामिल हुए। यह धार्मिक आयोजन ग्राम की सुख-शांति और समृद्धि की कामना को लेकर महाकुल समाज द्वारा किया गया।कार्यक्रम के अनुसार 18 फरवरी को अधिवास, 19 फरवरी को नाम संकीर्तन तथा 20 फरवरी को पूर्णाहुति सम्पन्न होगी। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना एवं भजन-कीर्तन में भाग लिया।
     जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक अनुष्ठान समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संचार करते हैं। उन्होंने ग्रामवासियों के सुख-समृद्धि की कामना भी की।इस अवसर पर पत्थलगांव शहर मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल, लुड़ेग तमता मंडल अध्यक्ष विशाल अग्रवाल, अवधेश गुप्ता, महेश गुप्ता, योगेश ठाकुर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।आयोजन समिति में योगेश यादव, मणि यादव, ऋषि यादव, कलेश यादव सहित समस्त ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन पर पूर्णाहुति के साथ महाप्रसाद वितरण किया जाएगा।

Leave Your Comment

Click to reload image