बिजली बचाओ–भविष्य संवारो का संदेश लेकर NES कॉलेज में भव्य आयोजन, CSPC की अंतर-महाविद्यालयीन प्रतियोगिता में दिखा युवाओं का जोश
ताजा खबरें

बड़ी खबर

बिजली बचाओ–भविष्य संवारो का संदेश लेकर NES कॉलेज में भव्य आयोजन, CSPC की अंतर-महाविद्यालयीन प्रतियोगिता में दिखा युवाओं का जोश

जशपुरनगर 06 फरवरी 2026 : । युवाओं में ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी (CSPC) द्वारा शासकीय राम भजन राय NES कॉलेज में अंतर-महाविद्यालयीन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद भगत एवं उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमरेंद्र सिंह ने की। इस अवसर पर CSPC के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लेकर छात्रों का मार्गदर्शन किया। उपस्थित अधिकारियों में अधीक्षण अभियंता सत्य प्रकाश कुमार, कार्यकारी अभियंता विनोद कुमार पंडित, सहायक अभियंता लुकमान खान तथा कनिष्ठ अभियंता दिनेश त्रिपाठी, अविनाश एक्का और एलविन टोप्पो शामिल रहे।

प्रतियोगिताओं के जरिए दिया ऊर्जा बचत का संदेश-

आयोजन के दौरान छात्र-छात्राओं ने ऊर्जा संरक्षण और अक्षय ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। बौद्धिक प्रतियोगिताओं में निबंध लेखन, भाषण और क्विज का आयोजन हुआ, वहीं रचनात्मक गतिविधियों के अंतर्गत पोस्टर/चित्रकला एवं नारा-लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। सांस्कृतिक प्रस्तुति के रूप में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर बिजली की बर्बादी रोकने का प्रभावी संदेश दिया गया।

ऊर्जा का विवेकपूर्ण उपयोग समय की जरूरत -

मुख्य अतिथि अरविंद भगत और यश प्रताप सिंह जूदेव ने अपने संबोधन में कहा कि विद्युत ऊर्जा आधुनिक जीवन की आधारशिला है और इसका जिम्मेदारी से उपयोग करना हर नागरिक का कर्तव्य है। CSPC अधिकारियों ने ऊर्जा संरक्षण के तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए अक्षय ऊर्जा को भविष्य के लिए आवश्यक बताया।

प्राचार्य डॉ. अमरेंद्र सिंह ने सफल आयोजन के लिए CSPC एवं सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन ऊर्जा संरक्षण की शपथ के साथ हुआ, जिससे छात्रों में जागरूकता और जिम्मेदारी का भाव देखने को मिला।

Leave Your Comment

Click to reload image