कुनकुरी में भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजकुमार विजय आदित्य सिंह जूदेव एवं महामंत्री विकास राजा सोनी का प्रथम आगमन पर ग्रामीण मंडल ने किया भव्य स्वागत
ताजा खबरें

बड़ी खबर

कुनकुरी में भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजकुमार विजय आदित्य सिंह जूदेव एवं महामंत्री विकास राजा सोनी का प्रथम आगमन पर ग्रामीण मंडल ने किया भव्य स्वागत

कुनकुरी/नारायणपुर :- 06 फरवरी 2026 : 
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार विजय आदित्य सिंह जूदेव जी एवं महामंत्री श्री विकास राजा सोनी जी के प्रथम आगमन के अवसर पर कुनकुरी ग्रामीण मंडल द्वारा भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

कुनकुरी आगमन पर ग्रामीण मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों युवा नेताओं का फूलमालाएं पहनाकर, आतिशबाजी कर तथा मिठाइयां वितरित कर गर्मजोशी से अभिनंदन किया। स्वागत स्थल पर भाजपा और युवा मोर्चा के झंडों से सजा वातावरण कार्यकर्ताओं के जोश और संगठनात्मक एकता को दर्शा रहा था।

इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार विजय आदित्य सिंह जूदेव जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा संगठन भाजपा की रीढ़ है और आने वाले समय में युवाओं को संगठन से जोड़ते हुए राष्ट्र निर्माण, सेवा और समर्पण की भावना के साथ कार्य किया जाएगा। वहीं महामंत्री श्री विकास राजा सोनी जी ने कहा कि संगठनात्मक मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका अत्यंत आवश्यक है और युवा मोर्चा हर स्तर पर जनहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाएगा।

इस स्वागत कार्यक्रम में ग्रामीण मंडल से जिला मंत्री श्री संतोष सहाय जी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनीता सिंह जी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री उमेश यादव जी, उपाध्यक्ष श्री तुलाधार यादव जी एवं श्री संतन राम जी, महामंत्री श्री शिवशंकर सिंह जी एवं श्री शंकर यादव जी, खडसा सरपंच श्री उमेश सिंह जी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती संतोषी बंदे जी, अनीता बाई जी, श्री हेमंत यादव जी, श्री गौरव यादव जी, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री विकास नागजी, श्री अरुण मोहंती जी, श्री उत्तम विश्वकर्मा जी, श्री मयंक सहाय जी, श्री यशवंत यादव जी, श्री देव लाल यादव जी, श्री प्रमोद यादव जी सहित ग्रामीण मंडल के समस्त कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image