जुरूडाँड़ गांव में हरि संकीर्तन का हुआ भव्य आयोजन,24 घण्टे चलता रहा हरे रामा....हरे कृष्णा जाप,गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा बना रहा भक्तिमय माहौल
बगीचा/नारायणपुर : बगीचा ब्लाक के पंचायत जुरूडाँड़ में स्थित शिव मंदिर प्रांगण में अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया. इसमें पूरे गांव के लोग सम्मलित हुए और बढ़-चढ़ कर भाग लिया. इस संबंध में सरंक्षक मनोज कुमार यादव ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 24 घण्टे का अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया, इसमें महिलाएं भी बढ़ चढ़ सम्मलित हुईं और भजन कीर्तन में मशगूल दिखीं. इस कार्यक्रम से पूरे गांव में उत्साह का माहौल बना रहा, कीर्तन समाप्ति के बाद प्रसाद वितरण किया गया
जुरूडाँड़ में 26 शाम को कलश यात्रा निकाली गई,27 मार्च को प्रातः24 घंटे का अखंड कीर्तन की शुरुआत की गई। इस अखंड कीर्तन में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी काफी संख्या में भाग लिया। हरे कृष्ण,हरे राम महामन्त्र के उदघोष से इलाके गुंजायमान होते रहे और भक्त मस्ती में झूमते रहे जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल हो गया है।ग्रामीण इस संबंध में बताते हैं कि यह काफी पुरानी परम्परा चली आ रही है, जिसे आज भी लोग निभा रहे हैं। जानकार बताते हैं कि लोगों में ऐसी आस्था बनी है कि आज भी लोग इसे निभा रहे हैं। पुजारी जोधन यादव ने अखंड की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसके आयोजन से श्रद्धालुओं को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि अखंड कीर्तन होने गांवों में सुख-शांति व समृद्धि के साथ धन, वैभव एवं ऐश्वर्य की वृद्धि होती है। उन्होंने बताया कि हवन से वातावरण शुद्ध होता है। हवन और आरती के उपरांत भोज व भंडारा का आयोजन किया गया।
इस अखंड कीर्तन के आयोजन को सफल बनाने में समिति अध्यक्ष राजेश प्रजापति, उपाध्यक्ष बलराम सांडिल्य,लक्ष्मी यादव,बिशेश्वर यादव, चूड़ामणि यादव फकीर यादव टुडे सूर्य यादव महेश्वर यादव महेंद्र यादव सुरेश यादव गणेश दिल बंधु यादव अभिमन्यु यादव किरण यादव यशवंत यादव युधिष्ठिर यादव नीलू यादव प्रेम नारायण यादव प्रमोद यादव अशोक यादव मोहन यादव गणेश मुरली यादव परमानंद यादव सरपंच ग्राम पंचायत परसन कुजूर का सहयोग सरहानीय रहा।
