शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय.बरगांव में नए प्राचार्य का किया गया आत्मीय स्वागत
ताजा खबरें

बड़ी खबर

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय.बरगांव में नए प्राचार्य का किया गया आत्मीय स्वागत

जशपुर : छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार  उच्चतर माध्यमिक विद्यालय.बरगांव में जेंडर राम मांझी ने प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया।पदभार ग्रहण के अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय स्टाफ की ओर से पुष्प गुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया गया, वहीं छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत करते हुए पुष्प अर्पित कर नए प्राचार्य का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर श्री मांझी ने अपने उद्बोधन में कहा कि –
"मैं विद्यालय की प्रगति के लिए सतत प्रयास करता रहूंगा। इस कार्य में मुझे समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों का सहयोग अपेक्षित है।"

  इस अवसर पर जयमन तिर्की वरिष्ठ व्याख्याता वाणिज्य ने कहा कि ने प्राचार्य के स्वागत के साथ ही विद्यालय में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है हम सब मिलकर प्राचार्य के साथ इस विद्यालय को और अधिक उन्नत बनाएंगे.कार्यभार संभालते ही उन्होंने विद्यालय स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए और विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में विद्यालय निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर होगा और उत्कृष्ट परिणाम प्रस्तुत करेगा।कार्यक्रम मे समस्त स्टॉफ उपस्थित थे.

Leave Your Comment

Click to reload image