अचानक मौसम बदला, आकाशीय बिजली गिरने से चार मवेशियों की मौत

नारायणपुर : - नारायणपुर थाना के ग्राम पंचायत साहीडाँड़ में जंगल में चरने गए मवेशियों की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। चारों मवेशी दो किसान के थे,जिससे उसे बड़ी आर्थिक क्षति हुई है।
ग्राम साहीडाँड़ निवासी सिबल राम एक बैल दो बछिया और अमृत टोप्पो एक शनिवार की दोपहर 2 बजे मवेशियों को चराने पास के जंगल की ओर ले गया था। लेकिन अचानक बारिश के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में दो ग्रामीण की चार मवेशी आ गई और मौके पर ही चोरों की मौत हो गई। जबकि दोनों व्यक्ति थोड़ी दूरी एक घर पर शरण लिया था। इस वजह से दोनों व्यक्ति आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बच गया।
घटना की जानकारी थाना नारायणपुर को दी गई। आकाशीय बिजली एक साल पेड़ को चीरते हुए अंदर घुस गई। इसी पेड़ की नीचे बारिश से बचने चारो मवेशी शरण लिए हुए था। पर मवेशी मालिक को क्या पता था कि कभी भी मवेशी के ऊपर गाज गिर सकती है
