लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए सार्वजनिक शौचालय पर लटका ताला : स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी....
नारायणपुर : बगीचा ब्लॉक के रनपुर बाजार परिसर में लाखों रुपये से बने सार्वजनिक शौचालय पर लंबे समय से ताला लगा हुआ है। इससे दुकानदारों और राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। शिकायतों के बावजूद पंचयात ध्यान नहीं दे रहा है
रनपुर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत साप्ताहिक बाजार परिसर पर ग्राम पंचायत स्तर से लाखों रुपये से सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। ताकि स्थानीय लोगों समेत राहगीरों को शौचालय आदि के लिए कोई दिक्कत न उठानी पड़े। लेकिन कुछ दिनों से इस शौचालय पर ताला लटका हुआ है। जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। साप्ताहिक बाजार में आने वाले दुकानदारों ओर ग्रामीणों का कहना है कि जनता की सुविधा के लिए सार्वजनिक शौचायल में
पुरूष व महिला शौचालय अलग-अलग बना हुआ है। दोनों शौचालयों में हर समय ताला लगा रहता है। ताला लगे रहने से राहगीरों व अन्य लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।शौचालय में ताला लगे रहने से आम लोग इधर-उधर का चक्कर लगाने को विवश हो जाते है। यहां बस स्टैंड व साप्ताहिक बाजार परिसर है जंहा हर दिन बहुतायात में महिलाओं व राहगीरों की आवाजाही बराबर होती रहती है।
इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम पंचायत से शौचालय का ताला तुरंत खोलने और इसे जनता के लिए उपलब्ध कराने की मांग की है। सार्वजनिक सुविधाओं को बंद रखना जनहित के विरुद्ध है।
रनपुर का सार्वजनिक शौचालय का सेप्टिक टैंक 6 माह से खराब है जिससे गन्दगी हो रही थी जिसके कारण बन्द किया गया है। मरम्मत की आवश्यकता। जिसे शीघ्र ही मरम्मत कर चालू कर दी जाएगी।
महेन्द्र राम बरला- सचिव - ग्राम पंचयात रनपुर
मुझे आपके द्वारा ज्ञात हो रहा है सार्वजनिक शौचालय बन्द नही होना चाहिए। मैं तत्काल रनपुर का सार्वजनिक शौचालय का ताला खुलवाता हु। और लगातार व्यवस्था जारी रहे ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित करता हु।
जनपद सीईओ - बगीचा
