बादलखोल अभ्यारण्य कार्यालय के प्रवेश द्वार पर लगा है गन्दगी का अम्बार.....यंहा की सफाई व्यवस्था है बदहाल
नारायणपुर :- केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत पर्यावरण और सफाई को अधिक महत्व दिया जा रहा है परन्तु बादलखोल अभ्यारण्य विभाग गेम कार्यालय नारायणपुर परिसर की सफाई की ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं है। विभागीय अधिकारीयों की लाफ़रवाही इस कदर है कि परिसर की सफाई बराबर रहे इसकी उम्मीद करना यहां असंभव की बात है
पर्यावरण को सुरक्षित बनाने का प्रयास करने वाले तथा जागरुकता पहुंचाने वाले बादलखोल अभ्यारण्य कार्यालय का गेम परिसर में ही सफाई का नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस कार्यालय परिसर के मेन गेट पर ही इतनी गन्दगी है कि प्रवेश करने के पहले लोग सैकड़ो बार सोचने पर मजबूर हो जाते है।
.jpg)
इस परिसर में पुराना रेंज कार्यलय जो आज खण्डर और गंदगी में सनाया हुआ है इस पर भी किसी का ध्यान नही है। न तो इसे हटाया जा रहा है और ही मरम्मत कि जा रही है। सूत्रों की माने तो इस खण्डर नुमा पुराने रेंज कार्यलय की मरम्मत के लिए एलिफेंट रिजर्व सरगुजा कार्यलय से राशि भी रेंज कार्यालय को भेजी जा चुकी है परंतु रेंज और सर्किल के अधिकारियों की लाफ़रवाही के कारण आज पर्यन्त तक मरम्मत नही हो सकी है। वन्ही परिसर का बाउंड्रीवाल भी गंदगी से लबालब है घांस फूंस किनारे किनारे उग आए हैं ,जिसे सफाई करना भी विभाग मुनासिब नही समझ रहा है। इस परिसर में कभी भी प्रतिदिन सफाई नही होता है।जब यंहा कोई जनप्रतिनिधि और उच्च अधिकारियों की आवाजाही के समय ही जगह विशेष पर सफाई होती है।

नियमित रखरखाव करना चाहिए
स्थानीय जनताओं का कहना है कि विभाग स्वच्छता और रखरखाव के लिए आदमी की नियुक्ति कर रखी है। परन्तु काम नहीं हो रहा है। इस कार्यालय के परिसर में घांस फूंस के साथ कचरे के ढेर की कोई कमी नहीं है। कार्यालय परिसर में दिन में कम से कम एक बार तो सफाई होनी चाहिए। उच्च अधिकारियों को इस कार्यालय की गंदगी को गम्भीरता से लेनी चाहिए और लाफ़रवाही करने वालों पर कार्यवाही होनी चाहिए।
