राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गांव में हुए सब एकजुट.....ग्राम पंचायत जुरूडाँड़ में तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब,
नारायणपुर : ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और देश की आन, बान और शान, भारतीय सैनिकों के साहस, शौर्य और पराक्रम को नमन करते हुए आज बगीचा विकास खण्ड के ग्राम पंचयात जुरूडाँड़ में निकाली गई तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए। जिसमें सभी धर्म, जाति, संप्रदाय और सभी वर्गों के लोगो ने भारत माता की जय के नारों के साथ हाथ में तिरंगा लिए शामिल हुए।
यह शौर्य तिरंगा यात्रा गांव के विभिन्न रास्तों से गुजरा। पाकिस्तान पर भारत की ऐतिहासिक जीत और आतंकवादियों की मिट्टी में मिलने की खुशी में निकाले गए इस तिरंगा यात्रा में गांव के सभी जन शामिल थे। इस शौर्य तिरंगा यात्रा में शामिल लोग भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारा लगा रहे थे।ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली गई इस शौर्य तिरंगा यात्रा पंचयात भवन से पंडरीपानी के मुख्य मार्ग तक देशभक्ति का सैलाब देखने को मिला लोगों ने भारतीय सेना के सम्मान में देशभक्ति के लगाए जोशीले नारे।
