मुख्यमंत्री ने फोन में जाना बिरहोर बस्ती में समस्याओं का हाल,सीएम ने कहा स्थानीय समस्याओं का निराकरण करने कलेक्टर को देंगे निर्देश

जशपुर/नारायणपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जल्द ही मुख्य बिरहोर बस्ती तक जाने हेतु सड़क और पुलिया निर्माण,पानी की समस्या,मोबाइल नेटवर्क टावर की समस्या दूर होगी,इसके लिए मुख्यमंत्री साय ने पद्म श्री
जगेश्वर राम यादव को इस समस्या को अवगत कराने को कहा है,स्वयं भी यंहा की समस्या को शीघ्र ही निदान करने कलेक्टर को निर्देशित करने की बात कही। यह जनहित का कार्य पद्म श्री जगेश्वर यादव के प्रयास से संभव होता दिखाई दे रहा है।
ज्ञात हो कि मंगलवार की सुबह पद्म श्री जगेश्वर यादव ग्राम बेहराखार पंचायत के बिरहोर बस्ती शंकर नगर पहुंचे।यहां उनके द्वारा निवासरत कुल 30 बिरहोर परिवार की कुशलता जानने का प्रयास किया गया और उनकी समस्या जान उसका निदान जल्द कराए जाने का बात कहा।इसी दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पद्म श्री जगेश्वर यादव को फोन आया।जिसमें मुख्यमंत्री ने बिरहोर जाती के लोगों से फोन में बात कराने का बात जगेश्वर यादव से कहा। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री साय को बताया कि बिरहोर निवासरत बस्ती में मुख्य बिरहोर बस्ती तक जाने हेतु सड़क और पुलिया निर्माण,पानी की समस्या,मोबाइल नेटवर्क टावर का गंभीर समस्या है।इसका समय पर निदान आवश्यक है।जिसे सुन मुख्यमंत्री ने जल्द निराकरण का आश्वासन दिया और कहा कि इस मामले में कलेक्टर जशपुर को अवगत कराया जाए।श्री यादव ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वह भी इस मामले में कलेक्टर जशपुर को कह दें,जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि कलेक्टर से कह कर इसका जल्द निदान कराया जायेगा।
