माटीकला बोर्ड के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का पत्थलगांव आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
जशपुर : माटीकला बोर्ड के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का पत्थलगांव आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।इस दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए श्री चक्रवर्ती ने राज्य और केंद्र शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ उठाने कार्यकर्ताओं को प्रेरित भी किया।
ज्ञात हो कि शुक्रवार को माटीकला बोर्ड के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चंदागढ़ पहुंचे।यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ से श्री चक्रवर्ती का भव्य स्वागत किया।श्री चक्रवर्ती ने कार्यकर्ताओं को मजबूती से पार्टी हित में कार्य करने की बात कहते हुए पार्टी के मजबूती पर जोर देने का बात कहा।श्री चक्रवर्ती ने कहा कि माटीकला बोर्ड के माध्यम से कुम्हारों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना, अधिकाधिक रोजगार के लिए प्रशिक्षण परम्परागत शिल्पियों के डिजाइन विकास के लिए तकनीकी कार्यशाला, विपणन आदि सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।वहीं राज्य और केंद्र शासन द्वारा आयोजित प्रदर्शनीयों में बारी-बारी से हितग्राहियों को सम्मिलित किया जायेगा,साथ ही आवश्यक विकासात्मक गतिविधियां जैसे नवीनतम औजार उपकरण कार्यशाला निमार्ण तथा बोर्ड के संचालक मंडल द्वारा निर्धारित नीतियां बनाना,शासन से विभिन्न योजनाएं स्वीकृत करना और योजनाओं का क्रियान्वयन करना प्रमुख रूप से उनका कार्य रहेगा।इस क्षेत्र में कारीगरों के व्यवसाय में वृद्धि तथा आर्थिक स्थिति को मजबूत करना शासन ने प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया है क्योंकि कुम्हारों का मट्टी का कार्य परम्परागत व्यवसाय है।
