भाजपा के गांव चलो, घर चलो अभियान के तहत जनपद उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता पहुंचे अपने जनपद क्षेत्र,सरकारी योजना की दी जानकारी,
नारायणपुर : भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाये जा रहे गांव चलो, घर चलो अभियान के तहत शनिवार को जनपद उपाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता पहुंचे अपने जनपद क्षेत्र के कुदमुरा,पतराटोली,स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता से मिलकर भाजपा सरकार के हर योजना की जानकारी गांव के गलियों मे घुम घुम कर उनके द्वारा दिया गया। पांच घंटे गांव के भ्रमण मे भाजपा शासन के द्वारा चलाये जा रहे योजना प्रधानमंत्री आवास,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि,आयुष्मान कार्ड,उज्ज्वला योजना,सुकन्या योजना,महतारी वंदन योजना सहित विभिन्न योजना की जानकारी ग्रामीणों को देते हुए केंद्र के भारतीय जनता पार्टी के नरेन्द्र मोदी सरकार के लगभग 11 साल के कार्यकाल मे देश मे हुए राजनीति मे परिवर्तन के बारे मे चर्चा किया साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार के योजना से लाभान्वित हितग्राही से भी मुलाकात कर जानकारी लिए।
केंद्र सरकार से लाभान्वित प्रधानमंत्री आवास हितग्राही प्रबल राम दीवान,आयुष्मान कार्ड हितग्राही मेघसाय राम दीवान प्रधामंत्री किसान सम्मान निधि लक्ष्मी राम एवं राज्य सरकार के मुख्यमंत्री खाद्य योजना हितग्राही इंद्रवती बाई,महतारी वंदन गायत्री बाई एवं मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा के तहत चंदिका,लल्लू,मेषण से मुलाकात कर भाजपा सरकार से मिले योजना के बारे मे अन्य ग्रामीणों को भी प्रेरित करने के लिए कहा।उक्त गांव चलो घर चलो जनपद उपाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता के साथ मुरली यादव,ललित यादव,रेशमी चौहान सहित भारती जनता पार्टी के झंडे के साथ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
