शम्भूनाथ चक्रवती बने छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष
नारायणपुर :- छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने 2 अप्रैल को निगम, मंडल, बोर्ड और आयोग में अध्यक्ष पदों की सूची जारी कर दी है. जिसमे 4 महिलाएं और 32 पुरुष शामिल हैं. साय सरकार सरकार बनने के बाद से इन मंडल और निगमों में नियुक्तियों का इंतजार किया जा रहा था. इसमें शम्भूनाथ चक्रवती को प्रदेश माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष बनाए गए हैं.
प्रदेश के कुम्हारों को आर्थिक एवं सामाजिक विकास में मदद देने के लिए राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड का गठन किया है,छत्तीसगढ़ सरकार ने शम्भूनाथ चक्रवती क छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड के नव नियुक्तअध्यक्ष शम्भूनाथ चक्रवती ने कहा कि प्रदेश के कुम्हारों और माटी शिल्पियों के आर्थिक और तकनीकी विकास से लिए बोर्ड का गठन किया गया है। बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के जरिए माटी शिल्पियों के कौशल विकास के साथ ही उनके द्वारा उत्पादित वस्तुओं के विक्रय की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि बोर्ड की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लागों तक पहुंचाया जाएगा।उन्होंने आगे कहा कि शिल्प एवं माटी कला शिल्पकार जातियों के जीवन की महत्वपूर्ण कड़ी है। हमें पूर्ण जिम्मेदारी व सतर्कता से कार्य करते हुए मुख्यमंत्री जी की भावना के अनुरूप शिल्प एवं माटी कला संस्कृति को संरक्षित व प्रोत्साहित करना है, कला व कलाकारों के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
