प्रधानमंत्री एवं उनकी माँ पर विवादित टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो ने फूंका पुतला.....राहुलगांधी और तेजस्वी यादव के विरूद्व जमकर की नारेबाजी
जशपुरनगरः 01 सितम्बर 2025 :- सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शहर के आदर्श बस स्टेण्ड में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल के नेता व बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का पुतला फूंक कर जम कर नारेबाजी की।
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने बताया कि बीते दिनों बिहार के दरभंगा में आयोजित एक सभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी मां पर कांग्रेसी और उसके समर्थक दलों के नेताओं द्वारा घोर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। यह टिप्पणी राहुल गांधी व उनके समर्थकों के घटिया सोच और स्तरहीन राजनीति का परिचायक है। उन्होनें कहा कि बिहार चुनाव में अपने व समर्थकों की हार सामने देख कर राहुल गांधी इन दिनों झूठ और इस तरह के आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने पर उतारू हो गए है। इसे बिहार सहित पूरे देश की जनता देख व सुन रही है। इसका जवाब बिहार की जनता विधानसभा चुनाव में ईव्हीएम का बटन दबा कर देगी,जिसका असर पूरे देश में होगा।
शौर्य प्रताप ने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को जनता के समक्ष अपनी बात रखने का अधिकार होता है। लेकिन इस दौरान मर्यादा की सीमा रेखा का ध्यान,भारत की स्वस्थ लोकतंत्र की परम्परा रही है। लेकिन चुनावी लाभ के चक्कर में राहुल गांधी और उनके साथी इस भारतीय परंपरा को भुल चुके हैं। इस दौरान जिला भाजपा मंत्री संतोष सिंह, राजकपूर भगत, विक्रांत सिंह, जनपद अध्यक्ष गंगा राम भगत, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी,दीपू मिश्रा,राजा सोनी,सज्जू खान,राहुल गुप्ता, गोविंद भगत, अभिषेक गुप्ता, सतीष गोस्वामी, विजय सहाय, आशुतोष राय, मानू सोनी सहित भाजयुमों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
