नगर निकाय चुनाव : जिले के 5 नगर निकाय में 3 पर बीजेपी का कब्जा,और कुनकुरी,कोतबा पर कांग्रेस का कब्जा
जशपुर :नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत् जिले के पांचों नगरीय निकायों का मतगणना सम्पन्न हुआ।जशपुर के 5 में बीजेपी ने 3 पर एवं कांग्रेस 2 पर कब्जा जमा लिया है.नगर पालिका जशपुर में भाजपा के अरविंद भगत अपने निकटतम् प्रत्याशी हीरू राम निकुंज हरा कर जीत हासिल की। इसी तरह नगर पंचायत बगीचा में भाजपा के प्रभात कुमार सिडाम ने निकटतम् प्रत्याशी कांती दुर्गेश को, नगर पंचायत पत्थलगांव में भाजपा के संगीता सिंह ने निकटतम् प्रत्याशी उर्वशी सिंह ठाकुर को हराकर जीत हासिल की।
नगर पंचायत कुनकुरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनयशील गुप्ता ने निकटतम् भाजपा प्रत्याशी सुदबल यादव को और नगर पंचायत कोतबा में कांग्रेस प्रत्याशी हितेंद्र पैंकरा ने भाजपा का प्रत्याशी उमाशंकर भगत को हराकर जीत हासिल की।
