शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पत्थलगांव के सभी पुस्तकों का वितरण विद्यार्थियों को करा दिया गया.....जांच टीम ने पाया कि स्कूल में वर्ष 24-25 सभी पुस्तकें कर दी गई है वितरण
जशपुर 12 जुलाई 25/ एसडीएम पत्थलगांव से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय इंदिरा गांधी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पत्थलगांव का प्राप्त शिकायत के संबंध में
जाँच की गई जिसमें श्री प्रांजल मिश्रा तहसीलदार पत्थलगांव एवं बी आर सी की पत्थलगांव उपस्थित में
विद्यालय में प्राप्त, वितरित एवं शेष पुस्तकों का मिलान किया गया। प्राप्त पुस्तके के अनुसार वितरित एवं शेष पुस्तकों की संख्या सही पाया गया।
विद्यालय के प्राचार्य द्वारा दी गई जानकारी अनुसार किताबें शेष नहीं बची पाई गई।
उन्होंने बताया सत्र 2024.25 की सभी पुस्तकें वितरण कर दी गई कोई पुस्तक नहीं बचा है।
साफ सफाई के दौरान प्रतिदिन कचरा निकलता है उसे ही जलाने का अवशेष पाया गया। यह पंचनामा एसडीएम की टीम और सदस्यों एवं शिक्षकों के मध्य तैयार कर सभी को पढ़कर सुनाया गया तथा हस्ताक्षर किया गया।
